सोचिये और अमीर बनिये Think and Grow Rich in Hindi By Napoleon Hill

 

" सफलता की सीढ़ी पर ऊपर की तरफ कभी भीड़ नहीं होती "
        अगर आप सच में दौलतमंद बनना चाहते हैं तो "Think and Grow Rich" आपको जरुर पढनी चाहिए | इस पुस्तक में धन कमाने के ऐसे रहस्य दिए गए हैं , जो आपका जीवन बदल सकते हैं | सोचिये और अमीर बनिये (Think and Grow Rich) लेखक की प्रसिद्ध पुस्तक लॉ आफ सक्सेस पर आधारित है | इसमें बेशुमार दौलत वाले मशहूर लोगों की सफलता का रहस्य उजागर किया गया है |

        लेखक को इस पुस्तक की प्रेरणा एंड्रयू कारनेगी के सफलता के जादुई फ़ॉर्मुले से मिली | कारनेगी ने अपना फार्मूला जिन युवकों को सिखाया था , वे सभी दौलतमंद बन गए , जिससे यह साबित हो गया कि यह फ़ॉर्मूला सचमुच कारगर है |

        डब्ल्यू. क्लीमेंट स्टोन , जिनके पास केवल १०० डॉलर थे और सफलता की इच्छा थी और थिंक एंड ग्रो रिच के सिद्धांत थे , इन्हीं की बदौलत वे एक ऐसा संगठन बनाने में सफल हुए जिसकी वार्षिक आमदनी आज 3.6 करोड़ डॉलर है |

        सिनसिनाटी के टेलर आर्थर नैश ने अपने लगभग दिवालिया हो गए बिजनेस पर इस फोर्मुले को आजमाकर देखा | उसका बिजनेस फिर से खड़ा हो गया और उसने अपने मालिकों को काफी दौलत प्रदान की |

        राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इस रहस्य का काफी प्रयोग किया था | इसे हर उस योद्धा को सौंपा गया जो युद्ध में लड़ने गया | मोर्चे पर जाने से पहले दिए गए प्रशिक्षण में इसे सावधानी से शामिल किया गया | लेखक कहते है , राष्ट्रपति विल्सन ने मुझे बताया की युद्ध के लिए जरुरी फण्ड जुटाने में भी यह महत्वपूर्ण तत्व साबित हुआ |

        यह रहस्य एडविन सी. बार्न्स के पास आया जो एडिसन के बिजनेस सहयोगी थे | उन्होंने इसका इतने प्रभावी ढंग से उपयोग किया , हालाँकि वे उस समय 12000 डॉलर प्रति वर्ष कमा रहे थे परन्तु उन्होंने बाद में प्रचुर दौलत हासिल की और वे युवावस्था में ही सक्रिय बिजनेस से रिटायर हो गए |

        शिक्षा क्या है ? इसका उत्तर भी पूरी तरह से इस पुस्तक में दिया गया है | जब आप पढेंगे तो कहीं पर यह रहस्य जिसका मैं उल्लेख कर रहा हूँ किसी पेज से निकलकर कूद पड़ेगा और बहादुरी से आपके सामने खड़ा हो जाएगा |

        स्वयं की दिशा का निर्धारण , सुव्यवस्थित योजना , आत्मसुझाव , मास्टर माइंड सहयोग , आत्मविश्लेषण और अन्य बहुत सी उपयोगी सामग्री , आपको इसमें यह सब मिलेगा |  यह उन महान लोगों के अनुभव का निचोड़ है जिनकी सफलता इस पुस्तक के महत्व को प्रमाणित करती है |

        इस तरह की दूसरी कोई पुस्तक ना तो आज तक हुई है , ना ही कभी हो सकती है | यह पुस्तक आपको जादुई फ़ॉर्मूला सिखाएगी और महान लोगों के अमीर बनने के रहस्य भी बताएगी | यह आपको न सिर्फ यह बताएगी कि क्या करना है , बल्कि यह भी बताएगी कि उसे कैसे करना है | अगर आप इस पुस्तक में बताई गई सरल मूलभूत तकनीकें सीखकर उन पर अमल करेंगे , तो आप वास्तविक सफलता और सच्ची दौलत पा सकते हैं | आप जीवन में जो भी चाहते हैं वह सब आपको मिल सकता है |



"गरीबी और अमीरी दोनों ही विचार की संतानें हैं "





इस तरह की पुस्तक ना तो आज तक हुई है , ना ही कभी हो सकती है | अगर आज सचमुच दौलतमंद बनना चाहते हैं तो  "थिंक एंड ग्रो रिच"  आपको एक बार जरुर पढनी चाहिए |




pustkalay.in पर आने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !


Direct Buy Link Click Here :-- हिंदी
Share: 

बड़ी सोच का बड़ा जादू The Magic of Thinking Big in Hindi By David J. Schwartz

 




सफलता के गुर सीखें ! बड़ा सोचें और वो सब पाएं जिसकी आपको हमेशा चाह थी |

        इस पुस्तक को पढ़कर लाखों - करोड़ों लोगों ने अपनी जिन्दगी सँवारी है ... सफलता पायी है | बड़ी सोच का बड़ा जादू पढ़कर आप यह सीख सकते हैं की बेहतर नौकरी कैसे हासिल की जा सकती है और ज्यादा पैसा कैसे कमाया जा सकता है , इससे भी बड़ी बात यह की सुखी और खुशहाल कैसे रहा जा सकता है |

        बड़ी सोच का बड़ा जादू आपसे कोरे वादे नहीं करती है , बल्कि आपको असली जिन्दगी में काम आने वाले प्रैक्टिकल तरीके सिखाती है | डॉ. श्वार्ट्ज़ जो रास्ता दिखाते हैं उस पर चलकर आप अपनी मंजिल तक आसानी से पहुँच सकते हैं - चाहे आपकी मंजिल अच्छी नौकरी हो , खुशहाल पारिवारिक जीवन हो या सफल सामाजिक जीवन |

        वे यह सिद्ध कर देते हिं की महान सफलता हासिल करने के लिए असाधारण बुद्धीमानीया प्रतिभा की जरुरत नहीं है - इसके लिए आपको सिर्फ बड़ी सोच की जरुरत है | यह पुस्तक बताती है की आप अपनी सोच को किस तरह बड़ा कर सकते है और सफलता की ऊँचाइयों को छू सकते हैं |

" बुद्धिमान व्यक्ति अपने दिमाग का मालिक होता है और मूर्ख इसका गुलाम "

        इस पुस्तक के हर अध्याय में आपको दर्जनों शानदार , व्यावहारिक विचार , तकनीकें और सिद्धांत मिलेंगे | इन सिद्धांतों से आप बड़ी सोच की जादुई शक्ति का दोहन कर पाएंगे |ऐसा करने से आप मनचाही सफलता , सुख , और संतोष हासिल कर पाएंगे | हर तकनीक को अच्छी तरह से समझाने के लिए असली जिन्दगी का एक उदाहरण भी दिया गया है | आप  ना सिर्फ ये समझ लेंगे कि  आपको क्या करना है , बल्कि आप यह भी समझ लेंगे की इन सिद्धांतों को असली जिंदगी की स्थितियों और और समस्याओं में किस तरह लागू करना है |

        सफलता तक पहुँचने के लिए किन रास्तों पर आपको चलना चाहिए निचे बताया जा रहा है ---

  • विश्वास करें कि आप सफल हो सकते हैं और आप सफल होंगे 
  • असफलता की बीमारी यानी बहानासाइटिस का इलाज करें 
  • आत्मविश्वास जगाएं और डर भगाएं  
  • रचनात्मक तरीके से कैसे सोचें और सपने देखें 
  • अपने द्रष्टिकोण को अपना सहयोगी बनायें 
  • कर्मठ बनने की आदत डालें 
  • हार को जीत में किस तरह बदलें 
  • लीडर की तरह कैसे सोचें  


        ऊपर दिए गए बिन्दुओं को विस्तार से समझने के लिए आपको एक बार बड़ी सोच का बड़ा जादू जरुर पढनी चाहिए | इसको पढने से आपकी सोचने की शक्ति का विकास होगा और आपको अपने आप में बदलाव नजर आएगा | 
        बड़ा सोचें और आप जीवन में बड़े बन सकेंगे | आपको बड़े - बड़े सुख मिलेंगे | आपकी उपलब्धियां बड़ी होंगी | आपको आमदनी बड़ी होगी | आपके दोस्त बड़े होंगे | आपको लोग बड़ा सम्मान देंगे |

        
"जिन्दगी इतनी छोटी है की इसे घटिया नहीं होना चाहिए"






सफलता के गुर सीखने के लिए आपको बड़ी सोच का बड़ा जादू (The Magic of Thinking Big) एक बार जरुर पढनी चाहिए |




Direct Buy Link Click Here :- हिंदी | English
Share: 

रिच डैड पुअर डैड Rich Dad Poor Dad in HIndi By Robert T. Kiyosaki

 




"पैसों के बारे में अमीर लोग अपने बच्चों को ऐसा क्या सिखाते हैं जो गरीब और माध्यम वर्ग के माता पिता नहीं सिखाते |"

         रिच डैड पुअर डैड  के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी कहते हैं मेरे दो डैडी थे, एक अमीर और दूसरे गरीब | (यहाँ दो डैडी से मतलब एक उसके खुद के डैडी थे और दूसरे उसके दोस्त के डैडी थे जिन्हें वो डैडी ही कहता था जो की रिच डैड थे ) पुअर डैड ने Ph.D. किया था और रिच डैड ने 8 वीं से आगे नहीं पढ़ा था | पुअर डैड असल में गरीब नहीं थे उनकी ऐसी नौकरी थी जो आज हर इंडियन चाहता है  वो अच्छी तनख्वाह वाले Government Officer थे | दोनों ही अपने Carrier में सफल थे | परन्तु उनमें से एक पूरी जिन्दगी पैसे के लिए परेशान होता रहा | दूसरा हवाई के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बन गया | एक के मरने पर उसके परिवार , चर्च और जरुरतमंदों को करोड़ों डॉलर की दौलत मिली | दूसरा अपने पीछे कर्ज छोड़कर मरा | अब आप सोच रहे होंगे की जब दोनों इतना अच्छा कमाते थे तो क्यों एक इतना गरीब हो जाता है और एक इतना अमीर हो जाता है | ये फर्क दोनों की सोच का था |

        एक डैडी कहते थे, "पैसे का मोह ही सभी बुराइयों की जड़ है |" जबकि  दूसरे डैडी कहते थे, "पैसे की कमी ही सभी बुराइयों की जड़ है |"
        एक डैडी  को यह कहने की आदत थी , "मैं इसे नहीं खरीद सकता |" दूसरे डैडी इन शब्दों से चिढ़ते थे | वे जोर देकर कहते थे की हमें इसके बजाय यह कहना चाहिए, "मैं इसे कैसे खरीद सकता हूँ ?"
रॉबर्ट कहते हैं की मेरे दोनों डैडियों की सोच में जमीन-आसमान का अंतर था |
        एक डैडी सिखाते थे , "मेहनत से पढों ताकि किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिल जाए |" जबकि दूसरे डैडी सिखाते थे , "मेहनत से पढो ताकि तुम्हें किसी अच्छी कंपनी को खरीदने का मौका मिल जाए जिससे तुम दूसरों को रोजगार दे सको |"
        एक डैडी कुछ पैसे बचाने के लिए परेशान रहे जबकि दूसरे डैडी एक के बाद एक निवेश करते रहे |
        एक का मानना था "हमारा घर ही सबसे बड़ा निवेश और हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है |"  दूसरे डैडी का मानना था , "मेरा घर मेरा दायित्व है और अगर आपका घर आपकी नजर में सबसे बड़ा निवेश है, तो आप गलत हैं |"
        रॉबर्ट ने अपने अमीर डैडी की बात मानी और उनकी सिखाई बातों की वजह से बहुत अमीर बना और करोड़ों कमाए और दूसरी तरफ उसके गरीब डैडी गरीब ही रह गए | रॉबर्ट के अमीर डैडी ने उसे Financial Education दी जो स्कूलों में नहीं सिखाई जाती | अगर आपके Parents दुनिया के 1% अमीर लोगों में से नही है तो वे आपको यही सिखायेंगे की गरीब कैसे बना जाता है इसलिए नहीं की उन्हें आपसे प्यार नहीं है बल्कि उन्हें खुद नहीं पता होता की वो आपको क्या सिखा रहे है ? क्योकि उन्होंने रिच डैड पुअर डैड नहीं पढ़ी है |
रॉबर्ट ने जो सबसे Important बात अपने अमीर डैडी से सीखी वो थी Financial Education. इसमें उनसे Assets (संपत्तियों ) और Liabilities (दायित्वों ) के बीच के अंतर को समझा |

"Assets वो चीजें होती है जो आपको पैसे बना के दें या आपकी जेब में पैसे डालें |"

"Liabilities वो चीजें होती है जो आपकी जेब से पैसे निकाले या आपके पैसे ख़तम करें |"

        अमीर लोग इसलिए  और अमीर हो जाते हैं क्योकि वो Assets में Invest करते हैं  जैसे Stocks, Bonds, Real States. जिनकी समय के साथ कीमत बढती है और आपको प्रॉफिट होता है |
        गरीब लोग Liabilities में Invest करते है जैसे नया फ़ोन , अच्छे कपडे , गाड़ी आदि |  इन सब चीजों की कीमत वक्त के साथ कम होती जाती है और ये चीजें लेने के बाद इनमे और भी खर्चे होते हैं | इसलिए गरीब लोग और गरीब होते जाते हैं |

        गरीब इन्सान का Cashflow ऐसा होता है - उसे पैसे मिलते हैं और जरुरी खर्चों में ख़तम हो जाते है |
        एक Middle Class का Cashflow ऐसा होता है - उसे पैसे मिलते है वो जरुरी खर्चों और Liabilities में खर्च कर देता है |
        एक अमीर इन्सान का Cashflow ऐसा होता है - उसे पैसे मिलते है उन्हें वह Assets में लगाता है और उससे जो Profit होता है उसे वो खर्चा करता है |इसीलिए अमीर लोग और अमीर होते जाते हैं क्योकि उनके Income के Source बढ़ते जाते हैं |

इस बात से फर्क नहीं पड़ता की आप कितना कमा रहे हैं बल्कि इससे फर्क पड़ता है की आप उसे कहाँ खर्च कर रहे है | 


@ यह पुस्तक मिथक तोडती है की अमीर बनने के लिए ज्यादा कमाना जरुरी है |
@ यह साबित करती है की आपका घर कोई संपत्ति नहीं है |
@ यह माता - पिता को बताती है की पैसे के बारे में उनके बच्चों को स्कूल में कुछ नहीं सिखाया जाता और इसलिए उन्हें स्कूल के भरोसे नहीं बैठना चाहिए |
@ यह सभी को साफ साफ बताती है की संपत्ति क्या है और दायित्व क्या है |
@ आपको यह सिखाती है की भविष्य की आर्थिक सफलता के लिए अपने बच्चों को क्या सिखाएं |

"लोगों के वित्तीय संघर्ष का मुख्य कारण यह है की उन्होंने स्कूल में कई साल गुजरने के बाद भी पैसों के बारे में कुछ नहीं सीखा | इसका नतीजा यह होता है की वे पैसों के लिए काम करना तो सीख जाते हैं लेकिन यह कभी नहीं सीख पाते की पैसा उनके लिए किस तरह काम कर सकता है |" 
_______ रॉबर्ट टी. कियोसाकी 





अगर आपको Rich Dad Poor Dad की summary अच्छी लगी हो, मुझे आशा है की अच्छी लगी होगी तो आप इस पुस्तक को एक बार जरुर पढ़े और अपने घर ,परिवार और दोस्तों को एक बार पढने के लिए जरुर कहें | आपकी पैसे के बारे में जो सोच है वो पूरी तरह से बदल जाएगी |




Direct Buy Link Click Here :-- हिंदी | English
Share: