सफलता के गुर सीखें ! बड़ा सोचें और वो सब पाएं जिसकी आपको हमेशा चाह थी |
इस पुस्तक को पढ़कर लाखों - करोड़ों लोगों ने अपनी जिन्दगी सँवारी है ... सफलता पायी है | बड़ी सोच का बड़ा जादू पढ़कर आप यह सीख सकते हैं की बेहतर नौकरी कैसे हासिल की जा सकती है और ज्यादा पैसा कैसे कमाया जा सकता है , इससे भी बड़ी बात यह की सुखी और खुशहाल कैसे रहा जा सकता है |
बड़ी सोच का बड़ा जादू आपसे कोरे वादे नहीं करती है , बल्कि आपको असली जिन्दगी में काम आने वाले प्रैक्टिकल तरीके सिखाती है | डॉ. श्वार्ट्ज़ जो रास्ता दिखाते हैं उस पर चलकर आप अपनी मंजिल तक आसानी से पहुँच सकते हैं - चाहे आपकी मंजिल अच्छी नौकरी हो , खुशहाल पारिवारिक जीवन हो या सफल सामाजिक जीवन |
वे यह सिद्ध कर देते हिं की महान सफलता हासिल करने के लिए असाधारण बुद्धीमानीया प्रतिभा की जरुरत नहीं है - इसके लिए आपको सिर्फ बड़ी सोच की जरुरत है | यह पुस्तक बताती है की आप अपनी सोच को किस तरह बड़ा कर सकते है और सफलता की ऊँचाइयों को छू सकते हैं |
" बुद्धिमान व्यक्ति अपने दिमाग का मालिक होता है और मूर्ख इसका गुलाम "
इस पुस्तक के हर अध्याय में आपको दर्जनों शानदार , व्यावहारिक विचार , तकनीकें और सिद्धांत मिलेंगे | इन सिद्धांतों से आप बड़ी सोच की जादुई शक्ति का दोहन कर पाएंगे |ऐसा करने से आप मनचाही सफलता , सुख , और संतोष हासिल कर पाएंगे | हर तकनीक को अच्छी तरह से समझाने के लिए असली जिन्दगी का एक उदाहरण भी दिया गया है | आप ना सिर्फ ये समझ लेंगे कि आपको क्या करना है , बल्कि आप यह भी समझ लेंगे की इन सिद्धांतों को असली जिंदगी की स्थितियों और और समस्याओं में किस तरह लागू करना है |
सफलता तक पहुँचने के लिए किन रास्तों पर आपको चलना चाहिए निचे बताया जा रहा है ---
- विश्वास करें कि आप सफल हो सकते हैं और आप सफल होंगे
- असफलता की बीमारी यानी बहानासाइटिस का इलाज करें
- आत्मविश्वास जगाएं और डर भगाएं
- रचनात्मक तरीके से कैसे सोचें और सपने देखें
- अपने द्रष्टिकोण को अपना सहयोगी बनायें
- कर्मठ बनने की आदत डालें
- हार को जीत में किस तरह बदलें
- लीडर की तरह कैसे सोचें
ऊपर दिए गए बिन्दुओं को विस्तार से समझने के लिए आपको एक बार बड़ी सोच का बड़ा जादू जरुर पढनी चाहिए | इसको पढने से आपकी सोचने की शक्ति का विकास होगा और आपको अपने आप में बदलाव नजर आएगा |
बड़ा सोचें और आप जीवन में बड़े बन सकेंगे | आपको बड़े - बड़े सुख मिलेंगे | आपकी उपलब्धियां बड़ी होंगी | आपको आमदनी बड़ी होगी | आपके दोस्त बड़े होंगे | आपको लोग बड़ा सम्मान देंगे |
"जिन्दगी इतनी छोटी है की इसे घटिया नहीं होना चाहिए"

Direct Buy Link Click Here :- हिंदी | English

0 comments:
Post a Comment