" सफलता की सीढ़ी पर ऊपर की तरफ कभी भीड़ नहीं होती "
अगर आप सच में दौलतमंद बनना चाहते हैं तो "Think and Grow Rich" आपको जरुर पढनी चाहिए | इस पुस्तक में धन कमाने के ऐसे रहस्य दिए गए हैं , जो आपका जीवन बदल सकते हैं | सोचिये और अमीर बनिये (Think and Grow Rich) लेखक की प्रसिद्ध पुस्तक लॉ आफ सक्सेस पर आधारित है | इसमें बेशुमार दौलत वाले मशहूर लोगों की सफलता का रहस्य उजागर किया गया है |
लेखक को इस पुस्तक की प्रेरणा एंड्रयू कारनेगी के सफलता के जादुई फ़ॉर्मुले से मिली | कारनेगी ने अपना फार्मूला जिन युवकों को सिखाया था , वे सभी दौलतमंद बन गए , जिससे यह साबित हो गया कि यह फ़ॉर्मूला सचमुच कारगर है |
डब्ल्यू. क्लीमेंट स्टोन , जिनके पास केवल १०० डॉलर थे और सफलता की इच्छा थी और थिंक एंड ग्रो रिच के सिद्धांत थे , इन्हीं की बदौलत वे एक ऐसा संगठन बनाने में सफल हुए जिसकी वार्षिक आमदनी आज 3.6 करोड़ डॉलर है |
सिनसिनाटी के टेलर आर्थर नैश ने अपने लगभग दिवालिया हो गए बिजनेस पर इस फोर्मुले को आजमाकर देखा | उसका बिजनेस फिर से खड़ा हो गया और उसने अपने मालिकों को काफी दौलत प्रदान की |
राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इस रहस्य का काफी प्रयोग किया था | इसे हर उस योद्धा को सौंपा गया जो युद्ध में लड़ने गया | मोर्चे पर जाने से पहले दिए गए प्रशिक्षण में इसे सावधानी से शामिल किया गया | लेखक कहते है , राष्ट्रपति विल्सन ने मुझे बताया की युद्ध के लिए जरुरी फण्ड जुटाने में भी यह महत्वपूर्ण तत्व साबित हुआ |
यह रहस्य एडविन सी. बार्न्स के पास आया जो एडिसन के बिजनेस सहयोगी थे | उन्होंने इसका इतने प्रभावी ढंग से उपयोग किया , हालाँकि वे उस समय 12000 डॉलर प्रति वर्ष कमा रहे थे परन्तु उन्होंने बाद में प्रचुर दौलत हासिल की और वे युवावस्था में ही सक्रिय बिजनेस से रिटायर हो गए |
शिक्षा क्या है ? इसका उत्तर भी पूरी तरह से इस पुस्तक में दिया गया है | जब आप पढेंगे तो कहीं पर यह रहस्य जिसका मैं उल्लेख कर रहा हूँ किसी पेज से निकलकर कूद पड़ेगा और बहादुरी से आपके सामने खड़ा हो जाएगा |
स्वयं की दिशा का निर्धारण , सुव्यवस्थित योजना , आत्मसुझाव , मास्टर माइंड सहयोग , आत्मविश्लेषण और अन्य बहुत सी उपयोगी सामग्री , आपको इसमें यह सब मिलेगा | यह उन महान लोगों के अनुभव का निचोड़ है जिनकी सफलता इस पुस्तक के महत्व को प्रमाणित करती है |
इस तरह की दूसरी कोई पुस्तक ना तो आज तक हुई है , ना ही कभी हो सकती है | यह पुस्तक आपको जादुई फ़ॉर्मूला सिखाएगी और महान लोगों के अमीर बनने के रहस्य भी बताएगी | यह आपको न सिर्फ यह बताएगी कि क्या करना है , बल्कि यह भी बताएगी कि उसे कैसे करना है | अगर आप इस पुस्तक में बताई गई सरल मूलभूत तकनीकें सीखकर उन पर अमल करेंगे , तो आप वास्तविक सफलता और सच्ची दौलत पा सकते हैं | आप जीवन में जो भी चाहते हैं वह सब आपको मिल सकता है |
"गरीबी और अमीरी दोनों ही विचार की संतानें हैं "
इस तरह की पुस्तक ना तो आज तक हुई है , ना ही कभी हो सकती है | अगर आज सचमुच दौलतमंद बनना चाहते हैं तो "थिंक एंड ग्रो रिच" आपको एक बार जरुर पढनी चाहिए |
pustkalay.in पर आने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !
Direct Buy Link Click Here :-- हिंदी

0 comments:
Post a Comment